Spread the love

 सफलता हासिल करने के गोल्डन रूल्स

दोस्तों, वैसे तो सफल होने के कई रास्ते होते हैं| यह हम पर निर्भर करता है कि हम सफलता को हासिल करने के लिए कौनसे  रास्ते को चुनते हैं| सफल लोगों में कुछ बातें और आदतें समान होती है| जिन्हें वे हर रोज दोहराते हैं, चाहे हालात कैसे भी हो| आज हम उन्हें बातों और आदतों के बारे में बात करने वाले हैं|

 

Golden rules to get success सफलता हासिल करने के गोल्डन रूल्स

 

सही खानपान में नियमित व्यायाम जरूरी:-

किसी भी काम करने के लिए आपको ऊर्जा की आवश्यकता होती है ऊर्जा के लिए आपको सही खानपान और नियमित व्यायाम का ध्यान रखना पड़ेगा|

समय सबसे बलवान चीज है:-

जिंदगी में समय सबसे ज्यादा बलवान चीज है|  आपको दिन में उतने ही घंटे मिलते हैं जितने कि एक सफल व्यक्ति को इसलिए आपको अपने समय की कीमत जाननी है| ऑफिस पर या मीटिंग में आपको 15 मिनट पहले पहुंचने की आदत बनाने चाहिए| इस आदत के द्वारा आप दूसरों पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं|

अच्छा व्यवहार जरूरी:-

सफलता को हासिल करने के लिए दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार भी जरूरी होता है|

अपनी योग्यता को पहचाने :-

सफलता को हासिल करने के लिए सबसे पहले हमें अपनी योग्यता को पहचानना होता है कि हम क्या करना चाहते हैं और हम क्या कर सकते हैं? कई बार ऐसा होता है कि पढ़ाई में हमारा इंटरेस्ट किसी और सब्जेक्ट में होता है और हम ले कुछ और लेते हैं| ऐसा हरगिज़ नहीं करना चाहिए|

जीवन का मकसद निर्धारित करें:-

इंसान को कामयाबी पाने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए| लक्ष्य निर्धारित किए बिना सफलता को नहीं पाया जा सकता| जब तक इंसान को यह पता नहीं होगा कि मुझे करना क्या है तो किसी काम को कर नहीं पाएगा|

सही दिशा में काम करें:-

जिंदगी का मकसद तय करने के बाद आपको उसके लिए सही दिशा का चयन करना है| सही दिशा का चयन करने के लिए आपको कुछ सीखना भी पड़ सकता है तो उसके लिए आपको दूर नहीं हटना|

अपनी जानकारी को बढ़ाते रहें:-

ज्ञान और कौशल ऐसे हथियार हैं जिन्हें हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए| ऐसा करता रहने से सफलता आपके कदम चूमेगी| जिंदगी में हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए| कई बार क्या होता है कि हम सेटिस्फाइड हो जाते हैं कि अब हमें कुछ सीखने की जरूरत नहीं है| अपने सब सीख लिया यह गलती कभी नहीं करनी चाहिए|

सवाल पूछने में झिझक महसूस ना करें:-

अगर आपको किसी के कोई बात समझ में नहीं आए तो उसे पूछने में बिल्कुल भी झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए|

काम व परिवार को अलग अलग रखें:-

सफलता को हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि आपको अपने परिवार और काम को अलग अलग रखना है| काम की झल्लाहट आपको परिवार पर नहीं निकालनी हैं और परिवार में किसी वजह से आप डिस्टर्ब हैं तो उसका गुस्सा आपको काम में नहीं निकालना|

बोले कम सुने ज्यादा:-

हमें जितना जरूरत हो उतना ही बोलना चाहिए| जरूरत से ज्यादा बोलने वालों लोगों को दुनिया पसंद नहीं करती है| हम बोलते हैं जिसका हमें ज्ञान होता है और जब हम सुनते हैं तो हमें उन में कोई कुछ ना कुछ ऐसी बातें मिल जाती है जिनका हमें ज्ञान नहीं होता इसलिए कम बोलना और ज्यादा  सुनने की आदत डालनी चाहिए|

अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें:-

आप सबसे पहले अपनी जिम्मेदारी हैं इसलिए सबसे पहले आपको अपने खुद का ख्याल रखना है| ऐसा ना हो कि आप  नुकसान करके दूसरों को फायदा पहुंचाते रहें ऐसा करने से दुनिया आपको पागल समझेंगे|

कभी हार मत मानो:-

       जिंदगी में कई बार हमें ऐसा लगता है कि हम अब थक चुके हैं, हार चुके हैं| लेकिन ऐसे समय में हमें खुद को कमजोर होने नहीं देना है| लगातार काम करते रहना| एक न एक दिन हमें सफलता जरूर मिलेगी|

तरीका बदलो मकसद नहीं:- 

       कई बार हम अपनी जिंदगी में मकसद या लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं लेकिन हारने की वजह से हम अपना मकसद बदल लेते हैं| फिर उस मकसद में फेल होने पर फिर अपना  मकसद बदल लेते हैं| हमें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए| हारने की सूरत में हमें अपना मकसद नहीं बदलना चाहिए|  उस मकसद को हासिल करने का रास्ता बदलना चाहिए बार-बार लक्ष्य बदलते रहने से आदमी टूट जाता है| और कभी सफल नहीं हो पाता।

कठिन कार्यों को मत टालो:-

       कई बार ऐसा होता है हमें कोई कठिन काम करना होता है और हम उस काम को बार-बार टालते रहते हैं। बाद में कर लेंगे ऐसा नहीं करना चाहिए| जो काम करना है चाहे वह कठिन हो या सरल  कर ही लेना चाहिए| टालने के बाद भी हमें वो काम करना तो होता ही है इसलिए किसी कठिन काम को डालना नहीं चाहिए|

वर्तमान में जीना सीखो:-

       वर्तमान में जीने की आदत डालो| कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने पास्ट यानि पुरानी बातों और फ्यूचर के बारे में सोच सोच का टाइम खराब कर देते हैं| ऐसा करने से मैं तो उनका पास्ट सही होता है और न हीं फ्यूचर| उल्टा वर्तमान भी खराब हो जाता है|

 

 
 

Jameelattari, Jameel attari, follow-these-10-golden-rules-to-get-success, jeevan-mein-safalta-ke-niyam-aur-mantra-rules-of-success-in-life-hindi, secrets-of-success-and-life-tips-in-hindi, success-tips-hindi, follow-these-10-golden-rules-to-get-success, success-pane-ke-niyam, सफलता-के-चार-नियम, 4-laws-of-success, 10-inspirational-rules-for-success-hindi, 5-success-mantra-here-are-5-ways-successful-people-instill-discipline-their-daily-lives, safal logo se sikhe safalta ke niyam, safal logo ki safalta ke niyam, safalta kaise milegi jiwan me safalta pane ke niyam, manusya ko safalta kaise milti h, ek acha khiladi safalta ke liye kya kya karta h, jivan me safalta kab milti h, jivan ke niyam, ham kis prakar se sahi chunav karke safalta prapt kar sakte h, kis ke kary safal hote h, saflta ke niyam book, safal jivan ke liye prernadayak niyam, safalta ke liye awashyak gun, jivan me kaise age bade 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्लिक करें
ऑनलाइन मदद
आप नाम और पता (जिला और राज्य) के साथ अपना सवाल पूछ सकते हैं।