Wash new clothes before wear | नये कपड़ों को पहनने से पहले धोना क्यों जरूरी
नए कपड़ों को पहनने से पहले धोना क्यों जरूरी है?
दोस्तों, आजकल जब भी लोग नए कपड़ों की शॉपिंग करने जाते हैं तो नए कपड़ों को पहनने की जल्दी में उन्हें बिना धोए ही पहन लेते हैं| लोग यह सोचते हैं कि हमने यह कपड़ा मॉल या किसी ब्रांड का लिया है तो यह साफ ही होगा इसे क्या धोना| आज के ब्लॉग में हम यह देखेंगे कि नए कपड़ों को पहनने से पहले धोना क्यों जरूरी होता है?
- कीटाणु:- विशेषज्ञों के अनुसार जब आप मार्केट से नया कपड़ा कर लाते हैं तो उसके साथ बहुत सारे कीटाणुओं को भी साथ लाते हैं| जब नए कपड़े फैक्ट्री से बनकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो वह कई लोगों के हाथों से होकर निकलते हैं| आपसे पहले किसी और ने भी इसे ट्राई किया होता है| इस वजह से नए कपड़ों में कीटाणु और किसी का पसीना भी लगा हो सकता है|
- केमिकल :- जब कपड़ों को पैक किया जाता है तो उसमें कई तरह के केमिकल लगाए जाते हैं ताकि कीड़े उन कपड़ों को ना खाएं| नए कपड़ों में लगे केमिकल आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं| केमिकल की वजह से दाद, खाज, खुजली जैसी बीमारियां हो सकती हैं|
- डार्क कलर :- कई बार कपड़ों को अलग-अलग रंग देने के लिए उनमें कई प्रकार के केमिकल का प्रयोग किया जाता है| खास तौर पर जो कपड़े ज्यादा कलरफुल होते हैं उनमें ज्यादा केमिकल का प्रयोग किया जाता है| यह केमिकल स्वास्थ्य के लिए खास तौर पर स्किन के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है|
- स्किन की समस्या:- जब भी हम मार्केट से नई ड्रेस लाते हैं तो हो सकता है हमारे ड्रेस लेने से पहले किसी ऐसे व्यक्ति ने उसे यूज किया हो या पहन कर देखा हो जिसे स्किन की समस्या हो| अगर हम उस ड्रेस को बिना धोए पहन लेंगे तो वही समस्या यानी स्किन की समस्या हमें भी हो सकती है|
Jameel Attari, Jameelattari, Wash new clothes before wear, Wash new dress before wear, New Dress ko dhokar hi pahne, Naye kapde ko dhokar hi panna chahiye, wash new cloths, Naye kapde ko kharidne ke bad kare ye kam, do you need to wash new cloth before wearing them, kya bina dhoye kapde pahnna sahi h, naye kapde bina dhoye kyo nahi pahnna chahiye, health reason behind why you need to wash new cloth