Deprecated: Function wp_get_loading_attr_default is deprecated since version 6.3.0! Use wp_get_loading_optimization_attributes() instead. in /home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6085

Aadhar Card Download Kaise Kare | आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें

Get Best Online Shopping Offers Follow
Get Updates on WhatsApp Follow
Spread the love

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें

Download Aadhar Card

       दोस्तों,  इस ब्लाॅग में हम जानेंगे कि आधार कार्ड को डाउनलोड कैसे किया जाए। आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए हमारे इनमें से किसी एक चीज का होना जरूरी है:-

  • आधार नामांकन रसीद (जो रसीद, आधार कार्ड बनवाने या करेक्शन करवाने के बाद दी गई थी)
  • आधार नामांकन संख्या।
  • आधार कार्ड नम्बर।
  • आधार कार्ड की फोटो काॅपी।

 

आधार कार्ड डाउनलोड का तरीका:-

  • सबसे पहले आधार कार्ड की आफिशियल वेबसाइट पर जाये। 
  • अपनी भाषा का चयन करें।
  • Get Aadhaar सेक्शन में Download Aadhaar पर क्लिक करें।
  • इससे डाउनलोड आधार का पोर्टल खुल जाएगा। 
  • Download Aadhaar पर क्लिक करें।
  • इस पोर्टल का लिंक पर Jameel Attari क्लिक करके सीधे खोल सकते हैं।
  • इस पोर्टल में तीन आॅप्शन दिये हैं 
  1. Aadhar Number
  2. Enrollment ID (EID)
  3. Virtual ID (VID)
  • इनमें से जो भी हमारे पास मौजूद है वह नम्बर डाल देगें।
  • फिर कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक कर देना है।
  • OTP सेण्ड करने पर आधार कार्ड से जो भी मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड होंगे उस पर एक OTP आयेगा।
  • इसके नीचे एक ऑप्शन दिया है Do you want masked Aadhaar?
  • अगर हमें मास्कड आधार की आवश्यकता है तो इसे सलेक्ट कर देना है।
  • Enter OTP में OTP डालकर कर Verify & Download क्लिक कर देना हैं।
  • Verify & Download पर क्लिक करने से आधार कार्ड की फाइल डाउलोड हो जाएगी।
  • आधार कार्ड की फाइल को open कर लेना है।
  • आधार Pdf  फाइल को Option  करने पर पासवर्ड मांगेगा।
  • आधार Pdf फाइल के पासवर्ड की जानकारी नीचे दी गई है।

आधार कार्ड की पी0डी0एफ0 फाइल में पासवर्ड क्या होता है

  • आधार कार्ड में जो प्रथम नाम दिया था उसके पहले चार अक्षर कैपिटल लैटर में।
  • आधार कार्ड में दी गई जन्म तिथि में से पैदाइश का साल।
  • उदाहरण के तौर पर Talha Attari का आधार कार्ड बनवाया था। जन्मतिथि दी थी  15-07-2013 
  • उसमें प्रथम नाम के चार अक्षर TALH 
  •  पैदाइश का साल 2013 दिया था। 
  • तो पासवर्ड हुआ  :- TALH2013 
  • पासवर्ड सही डालते ही आधार कार्ड की फाइल Open हो जाएगी।
Get Best Online Shopping Offers Join
Join Facebook Group Join

Leave a Comment

error: Content is protected !!