Notice: WP_Theme_JSON_Resolver::get_user_data(): Error when decoding a theme.json schema for user data. Syntax error in /home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Begum Hazrat Mahal National Scholarship | बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशिप

Spread the love
       मौलाना आज़ाद एज्यूकेशन फ़ाउंडेशन द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन,बौद्ध और पारसी) की छात्राओ की लिए संचालित की जाती है| इसे मौलाना आज़ाद छात्रवृत्ति के नाम से भी जाना जाता है|
शुरुआत:-
       बेगम हज़रत महल छात्रवृत्ति Maulana Azaad National Scholarship for Minorities Girls Belonging Minorities के नाम से 03 मई 2003 को National Conference of Educational and Economic Development of Minorities विज्ञान भवन, नई दिल्ली मे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लॉंच की गयी|

उद्देश्य :-

       अल्पसंख्यकों  से संबन्धित छात्राओ को जो की वित्तीय कमी के कारण पढ़ाई नहीं कर सकती, को  बढ़ावा देना और वित्तीय सहायता करना ताकि वो स्कूल/कॉलेज की फीस, पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकों एवं आवश्यक स्टेशनरी की खरीद कर सके|

सामान्य निर्देश :-

  •  केवल 6 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायो यानि मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी से संबन्धित छात्राए पात्र हैं|
  • उन्ही अल्पसंख्यक  छात्राओ को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जो कक्षा 9वी से 12वी तक पढ़ रहे हैं और पिछली कक्षा/योग्यता परीक्षा मे कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड हासिल किए हो|
  • छात्राओ को विश्वसनियता के लिए स्कूल सत्यापन की आवश्यकता होती है| इस उद्देश्य के लिए छात्राओ को स्कूल सत्यापन फॉर्म डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है और इसे स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित करवाए|  फोटो और फॉर्म मे दिये गए स्थान पर प्रिंसिपल स्टाम्प और हस्ताक्षर की आवश्यकता है| स्कूल सत्यापन फॉर्म की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है और आवेदन के साथ संलग्न करनी है|
  • सभी स्त्रोतो से छात्राओ के माता-पिताअभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए| राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र द्वारा घोषित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी माता-पिताअभिभावक का आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करे| संबन्धित विभाग से प्राप्त किए गए आय प्रमाण पत्र के अलावा वैकल्पिक रूप से प्रधान/सरपंच, नगरपालिका पार्षदो, विधायक, सांसद या किसी  राजपत्रित अधिकारी से प्राप्त आय प्रमाण पत्र पर भी विचार किया जा सकता है|
  • आय प्रमाण पत्र हिन्दी/अंग्रेजी भाषा में होना चाहिए। यदि आय प्रमाण पत्र क्षेत्रीय भाषा में है तब इसे नोटेरीकृत हिन्दी/अंग्रेजी संस्करण के साथ होना चाहिए।
  • छात्राओं को केवल एक आवेदन पत्र जमा कराने की सलाह दी जाती है। यदि छात्रा एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करते हैं। तब छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सभी आवेदन डुप्लीकेट और अस्वीकृत माना जाएगा।
  • केवल हिन्दी या अंग्रेजी में सभी आवश्यक दस्तावेजों को आॅनलाइन आवेदन के साथ अपलोड किया जाना चाहिए।
  • मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान को हार्ड काॅपी डाक द्वारा या हाथ द्वारा भेजने या जमा कराने की आवश्यकता नहीं है।
  • एक ही वर्ग के परिवार के दो से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी
  • इस सम्बन्ध में आॅनलाइन आवेदन पत्र के लिए या किसी अन्य सेवा के लिए कोई फीस या शुल्क नहीं है।

दस्तावेज:-

  1. स्कूल सत्यापन रिपोर्ट।
  2. आय प्रमाण पत्र।
  3. आखरी अंकतालिका स्व प्रमाणित।
  4. बैंक पासबुक स्व प्रमाणित।
  5. पहचान दस्तावेज स्व प्रमाणित (आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/बी0पी0एल0 कार्ड/राशन)

छात्रवृत्ति कितनी मिलती है:-

  • कक्षा 9 व 10 के लिए:- 5000 रूपये।
  • कक्षा 11 व 12 के लिए:- 6000 रूपये

चयन

  • प्रतिशत व पारिवारिक आय के आधार पर।
  • राज्यवार समुदाय के लिहाज से अल्पसंख्यक जनसंख्या के आधार पर तय कोटा के अनुसार।

बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के महत्वपूर्ण लिंक:-

ऐसी ही  और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं

Leave a Comment


Notice: WP_Theme_JSON_Resolver::get_user_data(): Error when decoding a theme.json schema for user data. Syntax error in /home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Notice: WP_Theme_JSON_Resolver::get_user_data(): Error when decoding a theme.json schema for user data. Syntax error in /home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
error: Content is protected !!
Exit mobile version