Deprecated: Function wp_get_loading_attr_default is deprecated since version 6.3.0! Use wp_get_loading_optimization_attributes() instead. in /home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6085

CVV Number Kya hota h | सीवीवी नंबर क्या होता है

Spread the love

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं सीवीवी नम्बर CVV Number Kya hota h के बारे में। आजकल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जमाना है जब भी हम ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो वह हमसे तीन सवाल जरूर पूछे जाते हैं कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी डेट और CVV नंबर| यह सारी डिटेल देने के बाद ही पेमेंट कंफर्म होता है|

CVV का Full Form

  • CVV का Full Form होता है Card Verification Value
  • CVV को हिंदी में कार्ड सत्यापन मूल्य कहते हैं|

CVV Number क्या है CVV Number Kya hota h

  • CVV Number एक कोड होता है इसके बगैर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते|
  • सीवीवी कोड का आविष्कार 1995 में माइकल स्टोन के द्वारा किया गया था|
  • CVV Number को सी एस सी कोड (CSC Code) के नाम से भी जाना जाता है|
  • ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते वक्त हमसे सीवीवी नंबर पूछा जाता है जो कि सामान्यतया 3 अक्षरों का होता है|
  • CVV Number के बिना ऑनलाइन पेमेंट नहीं होता है|
  • कुछ बैंक से सीवीवी कोड भी कहते हैं|
  • CVV Number अगर किसी गलत इंसान के पास चला जाए तो आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है|
  • CVV Number भूल कर भी किसी के साथ शेयर ना करें|
  • सीबी नंबर इतना अधिक महत्वपूर्ण है कि इसे गोपनीय रखने की सलाह दी जाती है|

CVV Number कहां होता है

  • CVV Number डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के पीछे दिया होता है|
  • सीवीवी नंबर कार्ड के पीछे लगी एक पट्टी के पास तीन अक्षर का होता है|
  • कई कार्ड में यह कार्ड के सामने वाले हिस्से में भी दिया होता है|
  • यह नंबर तीन या चार अक्षर का होता है|

CVV Number का इस्तेमाल कहां किया जाता है

  • CVV Number का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन यह नेट बैंकिंग के पासवर्ड चेंज करने के लिए किया जाता है|
  • CVV Number के बिना यह दोनों कार्य नहीं किए जा सकते हैं

CVV Number कितने अंक का होता है

  • अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड में सीवीवी नंबर चार अंको का होता है|
  • Visa Card, Master Card और Ru pay Card में CVV Number 3 अंको का होता है

CVV Number क्यों होता है

  • CVV Number विश्वसनीयता की एक प्रोसेस है|
  • CVV Number का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि ट्रांजैक्शन में फ्रॉड होने की गुंजाइश ना हो|
  • CVV Number का इस्तेमाल कार्ड को वेरीफाई करने के लिए किया जाता है|
  • CVV Number के इस्तेमाल का मुख्य उद्देश्य आपके डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकना है|
  • ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त इसका यूज किया जाता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कार्ड कार्ड के मालिक के पास है या नहीं|

CVV Number की खासियत

  • CVV Number का सही से इस्तेमाल किया जाए तो यह कई प्रकार के फ्रॉड से बचाने में सहायक है|
  •  CVV Number की खासियत है कि यह किसी भी सिस्टम पर आसानी से सेव नहीं होता है|
  • कई बार आपने देखा होगा ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपके कार्ड की डिटेल Save हो जाती है|
  • जब आप अगली बार पेमेंट करते हैं तो आपको आपके कार्ड की डिटेल वापस नहीं डालनी पड़ती लेकिन CVV Number आपको वापस डालने पड़ते हैं क्योंकि CVV Number नंबर सेव नहीं होते|
  • बैंकिंग रेगुलेशन के मुताबिक कोई भी मशीन CVV Number सेव नहीं कर सकती| 

CVV Number की सुरक्षा

  • डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के सत्यापन के नाम पर या बैंक अधिकारी बनकर कार्ड की सारी डिटेल लेकर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं||
  • कोई भी बैंक अधिकारी आपसे सीवीवी नंबर की डिमांड नहीं कर सकता|
  • किसी तरह का कोई कॉल आता है कि मैं बैंक अधिकारी बोल रहा हूं तो आपको सीवीवी कोड हरगिज हरगिज़ नहीं देना है
  • अगर आपके पास किसी भी तरह का कोई कॉल आता है तो आपको सीवीवी नंबर किसी को किसी भी हालत में नहीं देना है|
  • अगर CVV Number आपने दे दिया तो आप के खाते को साफ कर दिया जाएगा|
  • अगर किसी के साथ फ्रॉड होता है तो पुलिस में मामला जाने पर पुलिस यह केस साइबर सेल को दे देती है|
  • लेकिन ज्यादातर केसों में कोई प्रगति देखने को नहीं मिलती है|
  • कभी कम स्टाफ का रोना रोकर या कभी क्षेत्र का रोना रोकर मामले को अनसुलझा छोड़ दिया जाता है|
  • तकरीबन हर घर में इस तरह के फ्रॉड कॉल अक्सर आते रहते हैं|
  • लेकिन लोग दूसरों की ठगी होने पर भी समझने को तैयार नहीं है|
  • इस मामले में पुलिस और बैंक लोगों को जागरूक करते रहते हैं|
  • कि ऐसे कॉल आने पर कार्ड से संबंधित कोई भी डिटेल ना दी जाए|
  • आए दिन अखबार में ऐसी खबरें छपती रहती हैं लेकिन फिर भी लोग उनसे नहीं सीखते हैं|
  • हम भी आपको इसके बारे में आगाह करते हैं कि यह जानकारी ही बचाव है|
  • आपको अपने कार्ड से संबंधित डिटेल और सीवीवी नंबर किसी से भी शेयर नहीं करना है|
  • चाहे वह अपना रिश्तेदार हो या फिर कॉल पर कोई भी बैंक अधिकारी या कुछ और बनकर पूछे हमें किसी भी सूरत में यह जानकारी साझा नहीं करनी है|

FAQ

CVV का फुल फॉर्म क्या होता है?

CVV का फुल फॉर्म कार्ड वेरीफिकेशन (Card Verification Value) वैल्यू होता है|

सीवीवी नंबर क्या है?

CVV सीरी नंबर तीन अक्षरों की एक संख्या है, जो एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के पीछे होती है|

एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में सीवीवी नंबर कहां होता है?

एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में सीवीवी नंबर कार्ड के पीछे लगी एक पट्टी के पास तीन अक्षर का होता है|

CVV Number कितने अंक का होता है?

ज्यादातर CVV Number 3 अंको का होता है|

अन्य पढे़ं –

होम पेजक्लिक करें
Amazon और Flipkart के ऑफर फ्री में जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन जरूर करेंक्लिक करें
लेटेस्ट अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करेंक्लिक करें
अमेजन स्टोरक्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Exit mobile version