Warning: opendir(/home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-content/mu-plugins): failed to open dir: Permission denied in /home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-includes/load.php on line 981
Mujhe Laddu dono hath chahiye | मैं भारत का नागरिक हूं, मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिए। - Jameel Attari

जमील अत्तारी

मुझे लड्डू  दोनों हाथ चाहिए।

मुझे लड्डू  दोनों हाथ चाहिए। 

मैं भारत का नागरिक हूं

अपराध मुक्त सरकार चाहिए।

जाति के नाम पर वोट दूंगा

टैक्स  न दूं एक पैसे का

पर विकास की रफ्तार चाहिए।

शहर मुझे साफ चाहिए।

घर के बाहर कूड़ा फेंकू

काम करूं न रत्ती भर का

वेतन लल्लनटॉप चाहिए।

शॉपिंग के बम्पर ऑफर

शॉपिंग के बम्पर ऑफर

फ्री में 15 लाख चाहिए।

एक नेता कुछ बोल गया तो

लाचारों वाले लाभ उठाऊं

लेकिन ऊची ठाठ-बाठ चाहिए।

कार्रवाई तुरंत चाहिए।

शिकायत मैं करूंगा नही

बिना पैसे लिए कोई काम न करूं

भ्रष्टाचार का अंत चाहिए।

बिल मुझे माफ चाहिए।

बिजली मै बचाऊंगा नहीं

पेड़ मैं लगाऊंगा नहीं

लेकिन मौसम बिल्कुल साफ चाहिए।

पोस्ट फर्स्ट क्लास चाहिए।

लाइक मैं करूंगा नहीं

मैं भारत का नागरिक हूं

मुझे लड्डू दोनो हाथ चाहिए।

 हमें फॉलो जरूर करें

मैं आपसे सिर्फ 3 चीजें चाहता हूं, उम्मीद है आप इनमें से 2 चीजें जरूर करोगे।