Warning: opendir(/home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-content/mu-plugins): failed to open dir: Permission denied in /home/u727337328/domains/jameelattari.in/public_html/wp-includes/load.php on line 981
Khoobsoorat Nartaki | खूबसूरत नर्तकी - Jameel Attari

खूबसूरत नर्तकी 

जमील अत्तारी

Lined Circle

एक हसीन लड़की राजा (बदसूरत) के दरबार में नृत्य कर रही थी।

लड़की ने राजा से एक सवाल की इजाजत मांगी।

राजा ने कहा - चलो पूछो! लड़की ने कहा- जब हुस्न बंट रहा था तब आप कहां थे?

राजा ने गुस्सा नहीं किया बल्कि मुस्कुराते हुए कहा - जब तुम हुस्न की लाइन में खड़ी हुस्न ले रही थी, तो मैं किस्मत की लाइन में खड़ा किस्मत ले रहा था।

आज तुम जैसी हुस्न वालियां मेरे सामने नृत्य करने को मजबूर हैं।

इसलिए किसी शायर ने कहा ‘हुस्न न मांग, नसीब मांग ए दोस्त‘, हुस्न वाले तो अक्सर नसीब वालों के गुलाम हुआ करते हैं।

जो भाग्य में है, वह भाग कर आएगा, जो नहीं है वह आकर भी भाग जाएगा।

यहां सब कुछ बिकता है, दोस्तों, रहना जरा संभल के, बेचने वाले हवा भी बेच देते हैं, गुब्बारों में डाल के।

सच बिकता है, झूठ बिकता है, बिकती है हर कहानी, तीनो लोक में फैला है फिर भी बिकता है बिकता है पानी।

अब बिक रहा है चांद, कही गगन बिक न जाये, डर है कही आने वाले दिन में सुरज की तपन बिक न जाये।

बंद कर दिया सांपो को सपेरे ने यह कहकरए अब इंसान ही इंसान को डसने के काम आएगा।

आत्महत्या कर ली गिरगिट ने सुसाइड नोट छोड़कर, अब इंसान से ज्यादा मे रंग बदल नहीं सकता।

गिद्ध भी चले गए, लगता है उन्होंने देख लिया, इंसान हमसे अच्छा नोचता है।

कुत्ते भी कोमा में चले गये ये देखकर, क्या मस्त तलवे चाटता है इंसान।

कोई टोपी, तो कोई अपनी पगड़ी बेच देता है, जला दी जाती है अक्सर ससुराल मे वो बेटी, जिसकी खातिर बाप अपनी किडनी बेच देता है।

धन से बेशक गरीब रहो पर दिल से रहना धनवान, अक्स झोंपड़ी में लिखा होता है ‘सुस्वागतम‘ और महल वाले लिखते हैं ‘कुत्तों से सावधान‘

मैं आपसे सिर्फ 3 चीजें चाहता हूं, उम्मीद है आप इनमें से 2 चीजें जरूर करोगे। 

आपको यह जानकारी पढ़कर कैसी लगी, कमेंट करके बतायें और हमें फॉलो जरूर करें।