Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana | pmjay | आयुष्मान भारत योजना

Spread the love

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना / आयुष्मान भारत योजना(PMJAY) के बारे में| आयुष्मान भारत योजना, एक स्वास्थ्य बीमा योजना है जो कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। आज हम इसी योजना के बारे में बात करेंगे|

हाईलाइट

  • योजना का नाम:- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • योजना लॉन्च करने की तारीख:- 23 सितंबर 2018
  • किसके लिए:- गरीब व कमजोर परिवार 
  • किस ने लांच की:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • कहां से लांच की :- रांची, झारखंड से
  • लाभार्थियों की संख्या:- लगभग 50 करोड़
  • ऑफिशियल वेबसाइट:- Click on Jameel Attari

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है?

  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है|
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब व कमजोर परिवारों के लिए बनाई गई है|
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लाभार्थी परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का परिचय :-

  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची झारखंड से लांच की गई थी|
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गरीब व कमजोर परिवारों को ₹500000 रुपए प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है|

पात्रता 

  • SECC 2011 डेटाबेस में वंचित मानदंड के आधार पर वंचित परिवार|
  •  2011 के अलावा अन्य पात्रता शर्तें और दी गई है जिसे हमने नीचे दिया है|
  •  16-59 वर्ष के आयु वर्ग के भीतर कोई वयस्क / पुरुष / कमाने वाला सदस्य नहीं है|
  • कच्ची दीवारों और छत वाले एक कमरे में रहने वाले परिवार|
  • महिला मुखिया वाले परिवार जिसमें 19 से 59 साल का कोई  वयस्क सदस्य नहीं है|
  • ऐसा परिवार जिसमें विकलांग सदस्य और एक स्वस्थ वयस्क सदस्य नहीं है|
  • भूमिहीन परिवार अपने परिवार की आय का एक बड़ा हिस्सा शारीरिक श्रम से कमाते हैं|
  • ग्रामीण क्षेत्रों के परिवार:- आश्रय रहित घर, निराश्रित, भिक्षा पर जीवनयापन करने वाले, हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, आदिम जनजातीय समूह, कानूनी रूप से जारी बंधुआ मजदूर|
  • शहरी क्षेत्रों के परिवार:- 11 व्यवसायिक श्रेणियां योजना की हकदार है कूड़ा बीनने वाले भिखारी घरेलू कामगार स्ट्रीट वेंडर / मोची / फेरीवाला / सड़कों पर काम करने वाले अन्य सेवा प्रदाता निर्माण, कार्यकरता/प्लंबर / राजमिस्त्री / श्रम / पेंटर / वेल्डर / सुरक्षा गार्ड, कुली, हेड लोडर कार्यकर्ता / स्वीपर / स्वच्छता कार्यकर्ता / माली / गृह आधारित कार्यकर्ता / कारीगर / हस्तशिल्प कार्यकर्ता / दर्जी / परिवहन कर्मचारी / कंडक्टर चालक व कंडक्टर के लिए हेल्पर / गाड़ी खींचने वाला / रिक्शा चालक / दुकान कर्मचारी / सहायक छोटे प्रतिष्ठानों में चपरासी / हेल्पर / डिलीवरी सहायक / परिचालक / वेटर / इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक / असेंबलर / मरम्मत कर्मचारी, धोबी / चौकीदार

FAQ

Leave a Comment

error: Content is protected !!